फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी, वृंदावन और राधाकुंड सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान, गोशालाओं पर हुआ गोपूजन

Mon, 20 Nov 2023 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। वृंदावन और राधाकुंड सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान व गोशालाओं पर गोपूजन किया गया। 
विज्ञापन
गोशालाओं में देसी-विदेशी भक्तों ने गोपाष्टमी के अवसर पर पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोपाष्टमी के पर्व पर सोमवार को विभिन्न संस्थाओं व स्थानों पर गायों का पूजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, रतनलाल फूलकटोरी देवी विद्यालय सहित गोशालाओं में भी गोपूजन हुआ। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में विराजमान श्रीकेशवदेव के प्रांगण ने सोमवार को गोचारण-अभ्यारण्य का स्वरूप ही गृहण कर लिया। 

विज्ञापन


यमुना पुलिन में गऊओं के पीछे हाथ में लकुटी लिये ग्वालबालों संग बालकृष्ण का स्वरूप व वृक्षावलियों की सज्जा द्वापर के उस अलौकिक दृश्य को साक्षात कर रही थी। इसके दर्शन कर भक्तगण निहाल हो उठे। संस्थान की गोशाला में संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, महापौर विनोद अग्रवाल ने वैदिक रीति से गो पूजन किया। अनुराग पाठक, विंध्येश्वरी प्रसाद अवस्थी, नारायण राय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- UP: पिता के पेड़ काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, हाथों में इकलौते बेटे के निकल गए प्राण... बिलख पड़ा परिवार
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के संस्थापदक पं. अमित भारद्वाज के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने श्री राधाकृष्ण गोशाला जयसिंह पुरा में गायों को मेंहदी, कुमकुम, वंदनी, ओढ़नी व पुष्पहारों से श्रृंगारित कर पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। शशांक पाठक, सुमंत कृष्ण शास्त्री, हर्षवर्धन शास्त्री, आचार्य लालजी भाई शास्त्री आदि मौजूद रहे।

रतनलाल फूलकटोरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह व विद्यालय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने छात्राओं को गोमाता की महिमा के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजन श्वेता खण्डेलवाल ने किया।

आश्रमों में मनाई गई गोपाष्टमी

राधाकुंड में गोपाष्टमी पर श्री राधा सुरभि गौशाला, समर्पण गौशाला के संस्थापकों द्वारा गौ माता की पूजा की गौशालाओं में हवन पूजा पाठ किया गया गिरिराज परिक्रमा कर रहे भक्तों ने गौ माता को आटा गुड़ खिलाकर पुण्य अर्जित किया नगर के युवाओं ने गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया वही नगर के आश्रम और मंदिरों में गोपाष्टमी पर गायों की पूजा की गई।

गोशालाओं में देसी-विदेशी भक्तों ने गोपाष्टमी के अवसर पर पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला

गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

बरसाना में श्री धाम बरसाना में गोपाष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कस्बे में स्थित माता जी गोशाला, वृषभान खिरक गौशाला के साथ-साथ अन्य गौशालाओ मैं भी गौ माता का पूजन किया गया।
गोपाष्टमी पर हुआ गोपूजन, गायों को किया श्रृंगारित

विदेशी भक्तों ने गौशालाओं में किया गो पूजन

वृंदावन में गोपाष्टमी के अवसर पर नगर के मंदिरों और गौशालाओं में धार्मिक आयोजनों के मध्य गौपूजन किया गया। गौवंश के संवर्धन एवं संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी हुई। गोपूजन करने में विदेशी भक्त भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने ग्वाल भेष रखकर पूजन किया और गोपाल का स्मरण किया।

सोमवार सुबह पंचायती गौशाला में मंत्रोच्चारों के गोशाला के सचिव एवं नगर निगम के पार्षद राधाकृष्ण पाठक द्वारा पूजन किया गया। इसके बाद गोसंवर्धन एवं संरक्षण विषय पर गोष्ठी हुई। शाम को रासलीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर गोशाला के संत बलराम दास बाबा, स्वमाी महेशानंद, स्वामी शंकरानंद, अध्यक्ष आशुतोष लोहिया, डॉ. विनोद वनर्जी, कृष्णकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

श्रीपाद गोशाला में संत दामोदर बाबा ने भक्तों के साथ गौपूजन किया। श्रीकृष्ण गौशाला में गो पूजन मंत्रोच्चारों के मध्य किया गया। इसके पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें गो संरक्षण का संकल्प दोहराया। कीकी का नगला स्थित फूड फॉर लाइफ गोशाला में विदेशी भक्तों ने पूजन किया। साथ ही हरिनाम संकीर्तन एवं गोचरण लीला का मंचन किया।

संस्था के मीडिया प्रभारी पार्थ सारथी ने बताया कि सांदीपनि मुनि स्कूल के बच्चों के साथ विदेशों से आए भक्तों ने गोपूजन किया साथ ही उनकी सेवा की और ग्वाल का स्वरुप रखकर गोचारण लीला का मंचन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें