फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधी रात में बिस्तर पर ऐसे हाल में थे पत्नी और प्रेमी, अचानक आए पति ने पकड़ लिया बेशर्म बीवी का झूठ, फिर...

Tue, 21 Nov 2023 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के यदुवंश नगर में सोमवार की रात पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान पति आ गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। बताया गया है कि पति ने पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पत्नी डर गई। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। किसी को इस हत्या की भनक न लगे, इसलिए प्रेमी संग मिलकर खौफनाक साजिश रची। आधी रात को ही पति के शव को पत्नी और प्रेमी बाइक से ले जा रहे थे,  तभी घरवालों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद दोनों लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Trending Videos

यहां की है घटना 
मैनपुरी के यदुवंश नगर में सोमवार की रात पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान पति आ गया। उसने दोनों को ऐसे हाल में देखने के बाद विरोध किया। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को बाइक से लेकर जा रहे थे। इसी दौरान परिजन आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी प्रेमी और पत्नी भाग गए। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ये भी पढ़ें -  यूपी: डोली उठने के छह महीने बाद ही निकली रति की अर्थी, ससुर की गंदी करतूत; पति भी न हुआ अपना

प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश नगर में रहने वाला सुमित कुमार ट्रक चालक था। वह पत्नी, सास और अन्य परिजन के साथ रहता था। पुलिस को मृतक के चाचा ने बताया कि सोमवार की रात को वह घर पहुंचा तो पत्नी और एक युवक आपत्तिजनक हालत में थे। उसने यह नजारा देखकर विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर प्रेमी ने पत्नी की मदद से उसकी हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें -  वाह रे सिस्टम: जीवत को कागजों में घोषित करा दिया मृत, एसडीएम के पास पहुंची पीड़ित; बोला- साहब अभी जिंदा हूं
विज्ञापन

बाइक से ले जा रहे थे लाश 
दोनों आरोपी ट्रक चालक के शव को बाइक पर रख कर ले जा रहे थे। तभी परिवार के लोग पहुंच गए तो आरोपी शव को छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने सुमित के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें