फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह: चांदेश्वर मंदिर में की साफ-सफाई, बोले- बदलाव की ओर बढ़ रहा देश

Tue, 16 Jan 2024 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्वच्छता अभियान के तहत चांदेश्वर मंदिर में साफ-सफाई की। एस मौके पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह: चांदेश्वर मंदिर में की साफ-सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को चांदेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी झाड़ू लगाई। चांदेश्वर मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं के साथ सफाई की। पदाधिकारियों को जिले के सभी मंडलों के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


दो दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को केंद्रीय मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के साथ चांदेश्वर मंदिर में पहुंचे। मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाने के बाद पूजा की। पदाधिकारियों से कहा कि जिले के सभी मंडलों के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंदिर परिसरों में साफ सफाई करें। इस अभियान में पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भाग लेना है।

केंद्रीय मंत्री ने मंदिरों में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया। जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए कि पदाधिकारियों को मंडल वार जिम्मेदारी सौंपी जाए। 22 जनवरी को हर परिवार को दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया जाए। स्वच्छता अभियान के बाद केंद्रीय मंत्री ने वॉल पेंटिंग अभियान के तहत मंदिर की दीवार पर कमल का फूल बनाकर अबकी बार फिर मोदी सरकार के नारे का लेखन किया। चेयरमैन संगीता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, उत्तम गुप्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर उन्होंने भोगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव धनमऊ में पहुंचकर लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। वह यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की तस्वीर बदल दी है। केंद्र की भाजपा सरकार में गरीबों का कल्याण हो रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को पूरा कर रही है। डबल इंजन की सरकार में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की ही भाजपा सरकार बनेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी और प्रमाण पत्र सौंपा। इसके साथ ही लगाए गए स्टॉल भी देखे।

विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने गांव-गांव में बिजली और पानी से लेकर सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। 22 जनवरी को हर घर में दिवाली मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें