फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 24 घंटे में 30 किए गए भर्ती; लोगों में दहशत का माहौल

Sat, 16 Sep 2023 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 30 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए। गांव से लेकर शहर तक लोगों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
Agra News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में 30 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 18 बुखार पीड़ितों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


एक महीने से जिले में बुखार के मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है। पाइरेक्सिया के साथ ही डेंगू के मरीज भी बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में कराई गई एलाइजा जांच में चांदा निवासी संतोष कुमार के 15 वर्षीय पुत्र अक्षय, परिगवां निवासी नरायण हरि के 13 वर्षीय पुत्र चंदन, आवास विकास निवासी जितेंद्र कुमार की 27 वर्षीय पत्नी नीतू, भोगांव के जैतूलपुर निवासी रामजीत के 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार, शहर के मोहल्ला दरीबा निवासी 27 वर्षीय सरताज डेंगू पॉजिटिव निकले।

यह भी पढ़ेंः- UP: आपके घर के आसपास निकलता है सांप...तो डरें नहीं, लिख लें यह नंबर और मिलाएं फोन; टीम आएगी पकड़कर ले जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में 18 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। वहीं दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। ओपीडी में शनिवार को 1052 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें