घिरोर। गांव बमरौली में काम से जा रही महिला के पीछे चार साल का बेटा भी निकल आया। मां लौट कर आई तो बच्चे को घर में न देख तलाश शुरू की। सूचना पर घिरोर पुलिस ने तलाश शुरू की। बच्चे को सकुशल माता पिता से मिलाया।
थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि सोमवार को गांव बमरौली में चार साल का अविनाश मां के पीछे घर से निकल गया था। मां को बच्चे के पीछे आने की जानकारी नहीं थी। इस वजह से बच्चा मां से बिछड़ गया। जानकारी होने के बाद परिजन ने बच्चे की तलाश की। पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चे की तलाश शुरू की गई। बच्चे के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। पुलिस की टीमें बच्चे की तलाश में जुट गईं। करीब दो घंटे की तलाश के बाद बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला। माता पिता को थाने बुलाकर बच्चे को सौंप दिया गया। बच्चा मां की गोद में आकर खुश नजर आया, वहीं मां शिवानी और पिता हिम्मत ने राहत की सांस ली।