कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र में किसानों को नकली मक्का के बीज बेचे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ दुकान पर कार्रवाई की। मक्का बीज के 14 नकली पैकेट बरामद हुए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टू बड़ी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के सहायक प्रबंधक आशीष जांगिड़ ने थाने आकर सूचना दी। बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि किशनी क्षेत्र की एक दुकान पर बायर कंपनी के नाम पर मक्का का नकली बीज बेचा जा रहा है। शिकायत के बाद कुसमरा चौकी पुलिस टीम के साथ हिरौली पुलिया के पास एक दुकान पर पहुंची। छापेमारी के दौरान 14 पैकेट नकली मक्का बीज बरामद किए गए। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि 14 पैकेट पर एक ही सीरियल नंबर अंकित था। जबकि कंपनी असली पैकेट पर अलग-अलग नंबर डालती है। दुकान मालिक की पहचान सतीश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर लिया, वहीं, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।