फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर चारपाई पर लेटी वृद्धा की मौत

Sat, 06 Jul 2024 02:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बारिश के बीच मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर चारपाई पर लेटी वृद्धा की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
भरभराकर गिरी मकान की छत, चारपाई पर लेटी वृद्धा की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गया। हादसे में चारपाई पर लेटी वृद्धा की मलबा के नीचे दबाकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


घटना करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मन्नू की है। गांव निवासी लोचन सिंह के पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गया। कमरे में चारपाई के नीचे लेटी उनकी पत्नी संजीवनी देवी (65) मलबा के नीचे दब गई। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मलबा को हटा कर संजीवनी देवी को जब तक बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका की परिजन से जानकारी ली। वृद्धा की शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में संजीवनी देवी की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर होकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें