- भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।
- अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मुलायम सिंह यादव के दामाद और सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई अनुजेश यादव को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट घोषित होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।