फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्मदिन पर पिता की मौत: केक लेकर जा रहा था घर... वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Wed, 23 Oct 2024 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिछवां (मैनपुरी)

सार

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल को सीएचसी सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में विपिन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिछवां थाने के पास बुधवार की देर शाम बेटी के जन्मदिन पर बाजार से केक लेकर घर लौट रहे तिसौली निवासी युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी विपिन कुमार (25) दिल्ली में रह कर मजदूरी कर रहा था। तीन माह पहले वह गांव वापस लौट आया था। बुधवार को दो साल की बेटी सृष्टि का जन्मदिन था। विपिन बाइक से केक लेने के लिए कस्बा बाजार गया था। देर शाम को जब केक लेकर वापस घर लौट रहे थे। तभी बिछवां थाने के पास मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल को सीएचसी सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में विपिन ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें