फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल; परीक्षा देकर घर लौट रही थी

Wed, 11 Oct 2023 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है। छात्रा बीएससी की परीक्षा देकर घर लौट रही थी। 
विज्ञापन
Mainpuri News: उपासना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की मौत हो गई। जबकि, युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।  

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मानपुरहरी गांव निवासी रामपाल सिंह ने सिंह ने थाने में लिखित सूचना दी। बताया कि उसकी बेटी उपासना (18) आदर्श कृष्णा पीजी कॉलेज, अंजनी में बीएससी की छात्रा थी। उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। बुधवार की सुबह करीब 10:30 वह परीक्षा देने गई थी। वहां से गांव के ही शिवम की बाइक से वापस घर आ रही थी। बेवर रोड पर परतापुर गांव के पास भोगांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे सीएम योगी: काले कपड़े वालों को प्रवेश नहीं, किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ, पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों उछलकर दूर जा गिरे। बेटी उपासना की कुछ ही देर में मौत हो गई। जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक बेवर की ओर गाड़ी भगाकर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें