फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग

Tue, 22 Aug 2023 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में साथियों ने पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या कर दी। उसे घर से बुलाकर ले गए। फिर गले, सिर व पेट पर इतने वार किए कि दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 
विज्ञापन
Mainpuri News: अश्विनी कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह साथियों ने पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या कर दी। एक दिन पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी दोनों दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।    

विज्ञापन


मामला कुरावली थाना क्षेत्र के भीमनगर मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी अश्विनी कुमार (22) का सोमवार को मोहल्ले के ही रहने वाले सनी और ऋषभ से झगड़ा हो गया था। मंगलवार की सुबह दोनों ही आरोपी उसके घर आए। उन्होंने झगड़े को भूल जाने की बात कही और उसे साथ ले गए। 

यह भी पढ़ेंः- पटना-कोटा एक्सप्रेस में यात्रियों की मौत: पेट में मिला भोजन, विसरा जांच से पता चलेगी वजह; 5 अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

यहां से निकलने के बाद तीनों बीआरसी कैंपस पहुंचे। यहां बने मंदिर के पास रुककर बातचीत करने लगे। इसी समय सनी और ऋषभ ने अश्विनी को गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उस पर पेचकस से हमला बोल दिया। एक के बाद एक गले, सिर और पेट पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से अश्विनी संभल नहीं पाया। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।

यह भी पढ़ेंः- Agra: सोने के आभूषणों पर 22 कैरेट का फर्जी हॉलमार्क लगाकर हो रही धोखाधड़ी, बीआईएस में दर्ज कराई गई शिकायत

आरोपी उसे मरा हुआ समझकर वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने लहूलुहान युवक को देखा तो परिजन को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन भागते हुए पहुंचे। वह घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई पहुंचने के कुछ देर बाद ही अश्विनी ने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura News: बंदी वाहन में सीट के लिए विवाद, बदमाशों के एक गुट ने दूसरे पर किया प्रहार; एक घायल
विज्ञापन

मृतक की मां सुशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि युवकों के बीच हुए विवाद हुआ था। इस दौरान पेचकस से हमला किया गया। युवक की मौत हो गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें