फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादानी में बड़ी भूल: किशोरी न जाने कहां गई थी, घर लौटी तो थी 2 माह की गर्भवती; आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रोई

Tue, 22 Aug 2023 09:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किशोरी अपनी नादानी के चलते बड़ी गलती कर बैठी। पड़ोसी महिला की बातों में आकर युवक से दोस्ती की। इसके बाद घर छोड़कर चली गई। जब पुलिस ने उसे खोज निकाला तो पता चला कि वो दो माह की गर्भवती है। 
 
विज्ञापन
गर्भवती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में एक नाबालिग को एक महिला ने पहले तो अपने जाल में फंसाया। एक युवक से दोस्ती करा दी। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। दोनों घर छोड़ कर चले गए। पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला और बगैर कार्रवाई आरोपी को छोड़ दिया। पीड़िता अब दो माह की गर्भवती है। एसपी से आरोपी और धोखा देने वाली महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी ने बताया कि गांव की ही रहने वाली एक महिला ने पहले तो उस से मेलजोल बढाया। शादी का झांसा देकर थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत निवासी एक युवक से मिलाया। महिला ने अपने ही घर पर किशोरी व युवक के बीच शारीरिक संबंध बनवाए। इसके बाद 24 जुलाई को उसे व युवक को गांव से भगा दिया। आरोपी उसे लेकर जालंधर पंजाब चला गया। वहां भी किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

इधर पीड़िता के पिता की ओर से थाना कुर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कुछ दिन बाद पुलिस दोनों को जालंधर से पकड़ कर ले आई। पीड़िता ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर बताया कि दो तीन दिन दोनों को थाने में रखा। इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। आरोपी महिला को भी नहीं पकड़ा। दरोगा ने उसका मेडिकल तक नहीं कराया। बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। आरोपी उस पर समझौता का दबाव बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें - UP: बहू ने संबंध नहीं बनाए तो ससुर बना हैवान, पति की धमकी- घर में रहे बात; फिर जो हुआ नहीं था किसी को अंदाजा
 
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी

एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि रविवार की शाम को आरोपी महिला व युवक घर पर आया। कहा कि वह रुपये देकर छूटा है। अब तुझे मेरे साथ ही शादी करनी होगी। नहीं तो तुझे जान से मार देगा। पीड़िता का कहना है कि विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें