फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: दूल्हे राजा हेलीकॉप्टर पर विदा कराकर ले गए दुल्हनियां, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

Tue, 20 Feb 2024 11:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दूल्हे राजा अपनी दुल्हनियां को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर लेकर आए। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
Mainpuri- हेलीकॉप्टर पर हुई दुल्हन की विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को बेवर कस्बा में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई। दरअसल दूल्हा, दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर लाया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई तो नवजोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के मल्लामई गांव का है। गांव के खेल मैदान में मंगलवार की सुबह हेलीकॉप्टर पहुंचा। जानकारी हुई तो लोगों में चर्चाएं होने लगीं। देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी देर में पता चला कि यह हेलीकॉप्टर दुल्हन की विदाई के लिए आया है। इस पर दूल्हा-दुल्हन की विदाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। 

राजीव गांधी नगर से आई थी बरात

कस्बा के लक्ष्मीनगर निवासी रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी युधिष्ठिर सिंह की पुत्री निधि उर्फ शशी का विवाह 19 फरवरी के था। दूल्हा गिरगेश यादव निवासी राजीव गांधी नगर, मैनपुरी थे। मंगलवार सुबह विदाई के समय हेलीकॉप्टर आया। बेवर से हेलीकॉप्टर द्वारा विदाई हुई। वहां भी वधु को देखने के लिए लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें