फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला- मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा

Mon, 11 Sep 2023 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आगरा में तलाकशुदा महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी ने बंधक बनाकर उसकी आबरू  लूटी। इसके बाद कहा कि मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा। 
विज्ञापन
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर उसे बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात भी करा दिया। इसी बीच पीड़िता ने एक पुत्री को भी जन्म दिया। अब आरोपी फोटो, वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि आठ साल पहले इसका पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद थाना क्षेत्र के रहने वाले वीरेन्द्र शर्मा पुत्र संतोष शर्मा से उसकी मुलाकात तीन साल पूर्व हुई थी। इसके बाद वह घर पर आने लगा। सन 2019 में एक दिन वह रात के समय घर में घुस आया। 

यह भी पढ़ेंः- श्री बांके बिहारी मंदिर के पास फिर हादसा: धराशायी हो गई जर्जर भवन की दीवार, श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल
विज्ञापन


उसके ही घर में उसे बंधक बना लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर सुबह भाग गया। होश आने पर वह संभली और थाने जाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: जन्माष्टमी के बाद अब बलदेव जी के जन्मोत्सव की मचेगी धूम, इस तारीख को मनाई जाएगी छठ; तैयारियां शुरू

इसके बाद आरोपी दो बार उसका गर्भपात भी करा चुका है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी तेजाब डालने और श्रद्धा हत्याकांड की तरह 35 टुकड़े करने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें