फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेसिक शिक्षा परिषद का वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी

Sun, 08 Mar 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 4 बीएसए कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक आयोजित होंगी। कक्षा एक की परीक्षाएं मौखिक होंगी। कक्षा दो से आठ तक की परीक्षाएं लिखित कराई जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि 16 मार्च से 20 मार्च तक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। 16 मार्च को कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा आयोजित होगी। कक्षा छह से आठ तक प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट और द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी। 17 मार्च को प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में संस्कृत और उर्दू की परीक्षा आयोजित होगी।
18 मार्च को प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 19 मार्च को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कला एवं संगीत की परीक्षा होगी। 20 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच तक कार्यानुभव एवं नैतिक शिक्षा तथा कक्षा छह से आठ तक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में कक्षा 6 से आठ तक पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी। बीएसए ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षाएं सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित होंगीं। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारियों को दी गई है। खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर 13 मार्च तक प्रश्नपत्र पहुंच जाएंगे। यहां से 15 मार्च तक प्रश्नपत्र स्कूलों में भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें