मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 कराई गई। दो वर्ग में कक्षा छह और नौ के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
राजकीय इंटर कॉलेज में सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। कक्षा 9 के लिए पंजीकृत 67 बच्चों में से 63 बच्चे उपस्थित हुए। कक्षा 6 के लिए पंजीकृत 91 बच्चों में से 87 बच्चे उपस्थित हुए। अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक अनिल कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी कुरावली रवि प्रकाश, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्रपाल सिंह और परीक्षा प्रभारी राकेश कुमार यादव की देखरेख में संपन्न हुई।