फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों में जाना छोड़ो, मनरेगा से नाता जोड़ो

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/आलीपुर खेड़ा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जनपद के कई स्थानों पर मनरेगा जागरूकता कार्यक्रम मनाए गए। कार्यक्रमों में नारा, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र के युवा समन्वयक अनवर वारसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाएं।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के ग्राम जौराई में आयोजित मनरेगा जागरूकता कार्यक्रम में नारा लेखन, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 युवा मंडलों ने हिस्सा लिया। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक अनवर वारसी ने कहा कि मनरेगा एक योजना नहीं बल्कि एक्ट है। पास पड़ोस के बेरोजगारों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं। उन्हें गांव में ही सौ दिन का कार्य मिलेगा।
बृजेश यादव ने कहा कि मनरेगा योजना में ठेकेदारों एवं मशीनों द्वारा कार्य नहीं कराया जा सकता है। जॉब कार्ड धारक को 15 दिन में काम नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। कार्यक्रम को रेखा यादव, सुशील सिंह सविता, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, रंजीत, श्यामवीर, अरुण बाथम आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा में नेहरू युवा मानव विकास सेवा समिति के तत्वावधान में आलीपुर तथा बरहट में कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन में ‘शहरों में जाना छोड़ो, मनरेगा से नाता जोड़ो’ आदि नारे लिखे गए। कविता लेखन प्रतियोगिता में युवा छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को उजागर किया। नारा एवं कविता लेखन में पूजा प्रथम, बलराम द्वितीय, सुरभि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर देवकी नंदन, अवनीश कुमार, शिववीर सिंह, बाल मुकुंद, रवि प्रकाश, अमित सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें