फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों व मकानों में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। मौसम के अचानक करवट बदलने से मौसम का मिजाज बदल गया। तेज बारिश होने से पानी बाजार की दुकानों में भर गया जिससे दुकानदारों के सामान का नुकसान हो गया। साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से नगर के कई मोहल्लों में भी लोगों के घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन

कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बे के मुख्य बाजार में पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनो तरफ नालियां बनी हुई हैं। किंतु नगर पंचायत द्वारा वर्षों से नालियों की सफाई न कराए जाने के कारण थोड़ी सी बरसात होने पर नालियों का पानी दुकानों में भर जाता है। दुकानदार छेदीलाल, विपिन, विनोद, राजेन्द्र, दिनेश, हर्ष ,हरिओम आदि ने बताया कि नालियों की सफाई कराए जाने के लिए कई बार नगर पंचायत में लिखित सूचना भी दी गई है किन्तु नगर पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुकानदार सीबू ने बताया कि मेरी बिजली की दुकान है,पानी भरने के कारण कई बार लाखों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा नगर के झलकारी बाई नगर, आंबेडकर नगर, आजाद नगर, सुभाष नगर, राजीव नगर आदि मोहल्लों में भी लोगों के घरों में पानी भर जाने से लोग परेशान रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें