फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से छात्रा की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के पठारी कदीम गांव में झोलाछाप के इलाज से कक्षा छठवीं की छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ व जिलाधिकारी से की है। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पठारी कदीम निवासी जयहिंद की पुत्री अंजलि (15) गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छठवीं की छात्रा थी। 15 सितंबर को छात्रा को बुखार होने पर परिजनों ने भरवारा गांव के एक झोलाछाप के यहां इलाज कराया। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बाद कुछ दवाएं दीं। इंजेक्शन लगते ही छात्रा की हालत बिगड़ गई और पूरे शरीर में चकत्ते पड़ गए। तब परिजन उसे झांसी ले गए। जहां एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजन रात में ही शव घर ले आए और शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतका के ताऊ महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि झोलाछाप के गलत इलाज से भतीजी की मौत हुई है। उधर सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीएचसी के बाहर पेटदर्द से घंटों तड़पता रहा मरीज
- एक फार्मासिस्ट केे सहारे है स्वास्थ्य सेवाएं
खन्ना (महोबा)। कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाल हैं। दस हजार की आबादी वाले कस्बे में मरीजों को इलाज के शहर के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ती है।
शनिवार की दोपहर खम्हरिया गांव निवासी किरण देवी का पुत्र सुनील तिवारी अस्पताल गेट के सामने पेटदर्द होने से घंटों तड़पता रहा लेकिन इलाज नहीं मिल सका। मरीज की मां किरन ने बताया कि दो घंटे से मेरा बेटा पेट दर्द से परेशान है। अस्पताल के अंदर गई तो बताया कि आपका जब नंबर आएगा तो बुला लिया जाएगा। फार्मासिस्ट डॉ. नरेश वर्मा का कहना है कि मरीजो का अच्छा सा अच्छा इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है । सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि जिले में चिकित्सकों की कमी है। जो स्टाफ मौजूद है उससे ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें