कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर थाना कबरई के एक गांव के किसान ने बुधवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुकौरा गांव निवासी किसान श्रीपाल (55) ने बुधवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक के भाई विशाल ने बताया कि उसका भाई पिछले कई सालों से बीमारी से पीड़ित था। जिससे भाई अत्यधिक परेशान रहता था। आज सुबह करीब छह बजे वह खेतों की तरफ टहलने के लिए कहकर घर से गए थे। नौ बजे तक न लौटने पर परिजनों ने देखा तो ट्रेन की पटरी के पास उनका शव पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है। मृतक के पास 20 बीघा जमीन है। मृतक के एक पुत्र देवेंद्र व एक पुत्री रानी है। जिनकी शादी हो चुकी है।