महोबा। प्रधानमंत्री के महोबा जनसभा के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए कार्यक्रम स्थल से जिले के चारों ओर 18 किमी दूर तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य मार्ग में बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जाएगा
पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि 18 नवंबर की रात 12 बजे से 19 नवंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक हमीरपुर चुंगी महोबा से 18 किमी दूर स्थित श्रीनगर तक किसी भी तरह के भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। छतरपुर से कानपुर जाने वाले वाहनों को पवा होते हुए वाया सूपा चरखारी बाईपास, परमानंद तिराहा हमीरपुर चुंगी होते हुए डायवर्जन कराया जाएगा। मध्यप्रदेश से आने वाले वाहनों को कैमाहा बॉर्डर पर, बांदा व हमीरपुर से आने वाले वाहनों को कबरई में और झांसी व कुलपहाड़ से आने वाले वाहनों को सूपा तिराहे पर बैरियर लगाकर रोका जाएगा।