फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सालट को हराकर स्वासा बना विजेता

विज्ञापन
Swasa became the winner by defeating Salt in Kabaddi - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के सूपा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में स्वासा की टीम ने सालट को 24-19 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सूपा न्याय पंचायत में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सौम्या आलोक, सहायक पंचायत अधिकारी कमलेश अनुरागी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कौशल किशोर, सचिव नरेश यादव ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर कराया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न टीमों ने दमखम दिखाया। स्वासा व सालट की टीम फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबले में सालट टीम की शुरुआत बेहतर रही। इसके बाद स्वासा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम समय तक 24 अंक हासिल किए। सालट की टीम 19 अंक ही अर्जित कर सकी। इससे स्वासा ने पांच अंकों से फाइनल मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर सचिव शिवांक यादव, स्वासा प्रधान प्रतिनिधि रविराज, नरेड़ी प्रधान मंगल सिंह, जेई राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
दिवारी नृत्य में कुलपहाड़ की टीम ने मारी बाजी
कुलपहाड़ (महोबा)। दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया। सुगिरा गांव में आयोजित दिवारी नृत्य में दुलारा, महुआ और कुलपहाड़ की टीम ने हिस्सा लेकर अपनी-अपनी कला व दिवारी नृत्य का प्रदर्शन किया। दिवारी नृत्य में कुलपहाड़ की टीम विजेता व महुआ की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजक कालका यादव, कुशल यादव, वीरसिंह यादव, हृदेश पटैरिया, बृजकिशोर मिश्रा, बलवान यादव समेत ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें