फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शराब भट्ठी का भंडाफोड़, 4,200 लीटर अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को सौरा कबूतरा डेरा में छापा मारकर चार शराब भट्ठी पकड़ी और 4200 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने चार महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महोबकंठ रीता सिंह, थानाध्यक्ष अजनर मलखान सिंह व थानाध्यक्ष पनवाड़ी शिवआसरे के नेतृत्व में गठित तीन थानों की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कबूतरा डेरा सौरा में छापा मारा। जहां से चार शराब भट्ठी, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से 4200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। दर्जनों ड्रमों में भरे 65 क्विंटल लहन को जेसीबी से मौके पर नष्ट कराया गया। पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी से निर्मला कबूतरा, संगम कबूतरा, कृष्णा कबूतरा व संजा कबूतरा को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले पुलिस ने कबूतरा डेरा से भारी मात्रा में शराब व लहन बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें