फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, झुलसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तेज धूप और गर्म हवाओं की मार से दिनभर लोग बेहाल दिखे। दोपहर में तापमान 42 डिग्री पहुंचने पर सड़कों, दुकानों में सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अप्रैल माह के पहले दिन तापमान में दो डिग्री का और इजाफा होने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। बदन झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई वर्षों बाद अप्रैल माह का पहला दिन इतना गर्म रहा। आने वाले एक सप्ताह में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें