फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट वृक्ष की तरह हैं सीनियर सिटीजन : प्रभा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विश्व बुजुर्ग दिवस पर वृद्धाश्रम व स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित कर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीमारियों से बचाव के उपाय एवं खानपान से संबंधित उचित सलाह दी गई।
विज्ञापन

शहर के वृद्धाश्रम में आयोजित शिविर में राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में संयुक्त परिवार की परंपरा कम होती जा रही है। पहले जहां घर-परिवार में बुजुर्गों का सर्वोच्च स्थान हुआ करता था, अब उसमें कमी आ रही है। छोटे परिवार की चाहत में लोग अपने बुजुर्गों से दूर हो रहे हैं। बुजुर्ग वट वृक्ष के समान हैं। इसलिए हमें उनकी अनदेखी नहीं, बल्कि उनका सम्मान करना चाहिए। डा. ज्ञानेश अवस्थी ने बताया कि वृद्धावस्था में शरीर के कमजोर होने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है इस मौके पर पीएसडब्ल्यू प्रेमदास, क्लीनिकल साइक्लाजिस्ट अंकिता गुप्ता, समाजसेवी दाऊ तिवारी, अमित गुप्ता, मनीषा देवी, गंगाराम मिश्रा, वीके तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें