महोबा। विश्व रक्तदान दिवस पर जोश और उत्साह के साथ 21 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
शुक्रवार को जिला अस्पताल व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में डीएम सत्येंद्र कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य में सभी को आगे आना चाहिए। सीडीओ डॉ. हरिचरण ने रक्तदान का महत्व बताया। शिविर में पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता ने रक्तदाताओं की हौसला आफजाई की। कहा कि आपके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है।
डीएम व जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने विश्व हिंदू महासंघ के दीपक शुक्ला, योगेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, विष्णु गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, विवेक चौरसिया, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, रामजी गुप्ता, स्वप्निल गुप्ता, सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया, साधना तिवारी, नीतू पालीवाल, नीतू श्रीवास्तव, खलील खान, तौफीक व दिव्यांश को रक्तदान शिविर कराने व सहयोग करने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, एंटी रोमियो प्रभारी रचना राजपूत, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गुलशेर अहमद, डॉ. केडी गुप्ता, शरदचंद्र, नदीम अहमद, सीमेंद्र कुमार, प्रशांत शुक्ला, विपिन भदौरिया, मुकेश सोनी, रोहित सैनी आदि मौजूद रहे।
ये हैं महादानी
महोबा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर में व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, उमाशंकर राजपूत, अंकित गुप्ता, बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, गया प्रसाद, साधना तिवारी, सिपाही सुनील सिंह, सुखनंदन, संजय अग्रवाल, इंजीनियर समृद्घि शर्मा, आरईएस के जेई योगेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार चौधरी, महेंद्र तिवारी, आकाश चौरसिया, राजेंद्र राजपूत, जिला सूचना अधिकारी सतीश यादव, देवेश कुमार, कमलेंद्र कुमार, शालिनी गुप्ता, सैय्यद हनीफ व शनि धुरिया रक्तदान कर महादानी बने।
27वीं बार किया रक्तदान
शिविर में 26 बार रक्तदान कर चुके जेई योगेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को शिविर में रक्तदान किया। उनके साथ उनकी पुत्री इंजीनियर समृद्घि शर्मा ने भी पहली बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरणा दी।