महोबा। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली चरखारी के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी एक माह पहले युवक ने दोस्ती कर अश्लील वीडियो बना लिया था। 02 सितंबर की शाम राज उर्फ सुनील निवासी डाकबंगला वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एकांत स्थान पर कमरे में ले गया। जहां उसके दो दोस्त सूरज व प्रदीप पहले से मौजूद थे। तीनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी राज उर्फ सुनील, प्रदीप तिवारी निवासी राठ चुंगी व सूरज शर्मा निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है।