फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली में प्रयागराज जाएंगी समूह की 900 महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं 21 दिसंबर को प्रयागराज में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होंगी। वह यहां से 20 दिसंबर को अपने-अपने ब्लॉक से 11 बजे बसों से प्रयागराज जाएंगी। महिलाओं को ले जाने व उनके खाने पीने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की है।
विज्ञापन

उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सत्यराम यादव ने बताया कि प्रयागराज जाने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में सामुदायिक शौचालय की 170 केयरटेकर, 118 बीसी सखी, कन्या सुमंगला योजना की 271लाभार्थी, 143 समूह सखी,26 बैंक सखी ,62 विद्युत सखी और 30 कृषि, पुष्टाहार वितरण करने वाली 80 आजीविका सखी शामिल हैं। 20 दिसंबर को ब्लॉक से 11 बजे रवाना होगीं, रात्रि में उनके ठहरने का इंतजाम नैनी में किया गया है। 21 दिसंबर को पीएम के कार्यक्रम में सखियां शामिल होगीं। सखियों की रवानगी से पहले सभी का कोविड टेस्ट कराया जाएगा। बस में मॉक्स और सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त के मुताबिक कबरई ब्लॉक 300, चरखारी, पनवाड़ी और जैतपुर से 200-200 महिलाएं रैली में शामिल होने प्रयागराज जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें