महोबा। एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर जिले की सभी थानों की पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चौराहों पर अभियान के तहत वाहनों की जांच की गई।
तमाम वाहन चालक बिना हेलमेट व बाइक में तीन सवारी बैठाए मिले। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 59 वाहनों के ई-चालान किए गए। इस दौरान वाहन चाकलों को यातायात नियमों व कोरोना गाइडलाइन के प्रति जागरुक किया गया।