मध्यप्रदेश के लादरा गांव से बैलगाड़ी से पानी लेकर जाता ग्रामीण
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। ग्राम पंचायत चौका अंतर्गत मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गांव रावतपुरा कला गांव में पेयजल संकट गहरा गया। एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंक जाने से ग्रामीण मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गांवों से पानी लाकर पी रहे हैं।
ग्राम पंचायत चौका का गांव रावतपुरा कला मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित पहाड़ो से घिरा गांव है। गांव से एक किलोमीटर दूर पानी के लिए एक मात्र बोर हैं। जहां से ग्रामीण पानी लाते हैं। एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर ( डीपी) फुंक जाने से तीन हजार आबादी मध्यप्रदेश सीमावर्ती गांव लादरा से पानी ला रहे हैं। लादरा गांव से बैलगाड़ी, साइकिल से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। गांव के जयहिंद ने बताया कि मध्यप्रदेश के गांव लादरा के लोग पानी लाने पर तंज कसते हैं कि जब पानी ही नही तो यहीं के निवासी बन जाओ। आशाराम ने बताया यहां के लोगो का सिर्फ एक काम है दिन रात पानी भरना है। महिला रामदेवी ने बताया के घर मे जब पानी आए तब कुछ हो पाता है। विवेक का कहना है कि पानी पहले गांव के बाहर सेे पानी लाना पड़ता था। बिजली न आने से एमपी के गांवों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
ग्राम रावतपुरा कला में बिजली न आने से पानी की समस्या को लेकर जानकारी मिली है। अधिशासी अभियंता से बात कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
डॉ. हरिचरन, मुख्य विकास अधिकारी
रावतपुरा कला में ट्रांसफार्मर (डीपी) फुंकने की जानकारी मिली है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
डीआर बिमलेश, अधिशासी अभियंता विद्युत