फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सरकार में आईपीएस भी हुआ भगोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में भाजपा जिम्मेदार है, फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार को नहीं पकड़ पा रही है। इस सरकार में इतना अपराध बढ़ गया है कि आईपीएस तक भगोड़ा हो गया है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव अपने सहपाठी गौतम शर्मा के पिता की तेरहवीं संस्कार में गुरुवार को महोबा आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता नाराज है। साथ ही कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में सपा को 400 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि गाय, गंगा और गड्डा में सरकार ने साढ़े चार साल में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए, नतीजा कुछ नहीं रहा। प्रसपा सहित सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लाएंगे।
सपा को माफिया बताने वाले मुख्यमंत्री बताएं उनके खिलाफ कुल कितने मुकदमे थे। भाजपा कभी एक्सप्रेसवे नहीं बना पाएगी। उन्होंने महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट के सिटिंग जज के नेतृत्व में जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें