फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सपा ने निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गुरुवार को सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकालकर महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

सपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा को पूर्व विधायक ललितपुर रमेश कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सपाई योगी सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी की समस्या से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे। यात्रा के दौरान सपाई साइकिल के साथ बाइकों से भी शामिल हुए।
शहर में साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय से तहसील, कोतवाली होते हुए सुभाष चौकी, राठ चुंगी पहुंची और वापस आल्हा चौक होते हुए पार्टी कार्यालय आकर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने गले में गैस सिलिंडर टांगकर महंगाई के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में एक बार फिर सपा की सरकार आएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सिद्घगोपाल साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, शाहिद राजू, योगेश योगी, अनिल सम्राट, जलील पठान आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में लाड़पुर से सुगिरा गांव तक साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष बेबी राजा, उपाध्यक्ष रहीस यादव, बृजराज, भागीरथ, धीरेंद्र, कौशलेंद्र सहित दो सैकड़ा सपाई मौजूद रहे।
अजनर संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव के नेतृत्व में अजनर से बेलाताल तक साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा को जिला पंचायत सदस्य अर्चना राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चरखारी संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार पूर्व विधायक उर्मिला कप्तान सिंह ने रावबाग महल पहुंचकर झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा रावबाग महल, गोलाघाट, झंडा चौराहा, ड्योड़ी दरवाजा, रायनपुर होते हुए पचराहा में समाप्त हुई। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह, नियाज अहमद, मोनू, शिवपाल, रामबली, हाजी ताजुद्दीन, मनोज कुशवाहा, गुलशेर सद्दाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें