फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में हमीरपुर व महोबा की पुलिस टीमें जीतीं

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं एसपी सुधा सिंह। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। प्रयागराज जोन की 25वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वार्षिक बास्केटबाल, हैंडबाल, वॉलीबाल व योग की तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का गुरुवार से शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के सभी जिलों की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर एसपी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के पहले वॉलीबाल मैच में हमीरपुर की टीम ने फतेहपुर को 25-11 व 25-09 के बड़े अंतर से हराया। महिला वर्ग के मुकाबले में महोबा पुलिस टीम ने कौशांबी को 25-15 व 25-17 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
अधिकारियों ने प्रत्येक अंक पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अपर एसपी आरके गौतम, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, सीआ कुलपहाड़ उमेश चंद्र, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह, प्रभारी परिवहन ललित नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें