महोबा/चरखारी। नवरात्र व चेहुल्लम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम चरखारी ने कहाकि प्रतिमाओं का विसर्जन दिन में होगा। जुलूस में प्रतिमाएं अलग-अलग तालाब तक पहुंचेंगी। जिससे 10-10 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
कोतवाली चरखारी परिसर में एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि कोविड के तहत सावधानी जरूरी है। चेहुल्लम पर्व पर ताजिया सीमित संख्या के साथ निकाले जाएंगे। दुर्गा पंडालों में अधिक भीड़ एकत्र नही होगी। जुलूस में डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। बैठक में अशोक महाराज, युवराज सिंह, राजीव अग्रवाल, नियाज अहमद, शहीद, राशिद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। अजनर संवाद के अनुसार थानाध्यक्ष लाखन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। इस मौके पर संतराम पाल, रामकुमार, मोहम्मद खालिक आदि मौजूद रहे।
श्रीनगर संवाद के अनुसार सीओ चरखारी उमेश चंद्र ने कहा कि भक्त अपनेे घरों के समीप मूर्ति स्थापित कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार, पुष्पेंद्र नायक, देवी सिंह आदि मौजूद रहे। खरेला संवाद के अनुसार एसडीएम चरखारी रमेश कुमार व सीओ उमेंद्र चंद्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस मौके पर मनोज कुमार, वीर नारायण, ज्ञानचंद्र, नरेंद्र पाठक, विवेक पचौरी, राका मंसूरी आदि मौजूद रहे।