फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की खराब प्रगति पर दो एडीओ व दो सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की धीमी प्र गति पर सहायक विकास अधिकारी पनवाड़ी दयाशंकर जायसवाल व जैतपुर आलोक द्विवेदी और दो सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जनपद की 273 ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण के लक्ष्य प्रदान किया था जिसमें जैतपुर और पनवाड़ी ब्लॉक फिसड्डी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जैतपुर में 1112 लक्ष्य में से 402 और पनवाड़ी ब्लॉक में लक्ष्य 1007 के सापेक्ष 345 की जियो टैगिंग हो पाई है। शासन के निर्देश पर माह सितंबर तक यह लक्ष्य पूरा करना है जो काफी कम हैं। इसी तरह तीन दिन में जिले में सबसे खराब प्रगति पर चरखारी ब्लॉक के सचिव शिवांक यादव व जैतपुर ब्लॉक के सचिव चन्द्रभान को नोटिस जारी कर स्प्ष्टीकरण तलब किया है। माह सितंबर में लक्ष्य प्राप्ति न कर पाने पर सहाय क विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि व सचिवों निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें