फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के सामने कलाकारों ने बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति

विज्ञापन
गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गोरखपुर महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महोबा के कलाकारों ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी बुंदेली संस्कृति की झलक देखी।
विज्ञापन

संगीत शिक्षक अबोध सोनी के नेतृत्व में नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार शरद अनुरागी, जितेंद्र चौरसिया, अमन सोनी, अमित कुमार, राहुल अनुरागी, योगेंद्र कुमार, अमित द्विवेदी व पवन सेन ने गोरखपुर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। संस्कृत विभाग एवं पर्यटन विभाग उत्तरप्रदेश के माध्यम से कलाकार बड़े-बड़े आयोजनों में प्रस्तुतियां देकर बुंदेलखंड व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रस्तुति देकर महोबा वापस लौटने पर संगीतकारों ने कलाकारों को बधाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें