फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों पर कसे शिकंजा- एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एसपी सुधा सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शस्त्रधारक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके स्रोतों के संबंध में जानकारी की जाए। उन्होंने हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, चोरी व अपहरण की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ने कहा कि शातिर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। टॉप-10 अपराधियों की सूची को अपडेट कर नए अपराधियों को भी सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने जेल से जमानत पर निकलने वाले अपराधियों पर कड़ी निगाह रखने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ वांछित व वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर अभिलेख देखें और क्षेत्र में भ्रमणकर अपराधियों पर कार्रवाई करें। बैठक में एसपी ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। बैठक में अपर एसपी आरके गौतम, सीओ सिटी रामप्रवेश राय के अलावा सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें