फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरी समाज की कार्यकारिणी का हुआ गठन

विज्ञापन
मंसूरी समाज के सम्मेलन में बोलते वक्ता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। आल इंडिया मंसूरी समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन एवं सम्मान समारोह का आयोजन डॉ. करीम बख्श की अध्यक्षता में नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें मंडल भर के समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

चित्रकूट मंडल अध्यक्ष सादिक मंसूरी ने कहा कि सामाजिक संगठन को राजनीतिक मंच नहीं बनने देना चाहिए तभी समाज को सम्मान मिलेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी व यासीन मंसूरी ने अपने विचार रखे। जिला कार्यकारिणी के गठन में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शफकत मंसूरी कुलपहाड़ व शकील मंसूरी बेलाताल को बनाया गया। जिला महासचिव शब्बीर मंसूरी, जिला सचिव राका मंसूरी स्यावन व यासीन मंसूरी को चुना गया।
कोषाध्यक्ष डॉ करीम बख्श मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी इलयास मंसूरी, कानून मंत्री इदरीश व गुलाम ,जिला संगठन मंत्री हाफिज कासिम मंसूरी को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान इमाम बख़्श सहित प्रदेश उपाध्यक्ष ऐनुल हक बांदा, याकूब मंसूरी जिलाध्यक्ष बांदा, अजीज मंसूरी पूर्व जिलाध्यक्ष पनवाड़ी, अकबर मंसूरी पूर्व जिलाध्यक्ष महोबा, रहीम बख्श मंसूरी मंडल अध्यक्ष जैतपुर,हबीब मंसूरी चरखारी आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें