फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी की चपेट में आने से युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों से मौतों का सिलसिला जारी है। बीमारी की चपेट में आने से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को निमोनिया चार व अन्य बीमारी से ग्रसित 10 बच्चों को वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव निवासी करीम (40) की शनिवार की शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। रविवार की सुबह उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह बिलवई निवासी हरगोविंद (60) की बीमारी के चलते मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्चों का उपचार किया जा रहा है। बच्चों की हालत में सुधार है। बीते एक पखवारे में जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित 60 बच्चे भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें