फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर बना लिए पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध तरीके से प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने पर तहसील प्रशासन ने किस्त पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। कस्बा जैतपुर के पक्षी विहार मार्ग पर पांच माह से बेलदार अपना निवास बनाकर डेरा जमाए हुए हैं। धीरे से कच्चे मकान बना लिए। जिसको लेकर ग्रामीणों ने एतराज जताया लेकिन उन्होंने निर्माण कर लिया।
विज्ञापन

विकासखंड जैतपुर के वार्ड नंबर 15 में मतदाता सूची में नाम अंकित होने पर विकास खंड कार्यालय से प्रधानमंत्री आवास में नाम आने के बाद ही पहली किस्त जारी भी कर दी गई। जिससे वह वार्ड नंबर 15 में आवास न बनाकर ग्राम समाज की भूमि पर आवास बनाना शुरू कर दिया।
हरगोविंद यादव, कल्लू यादव, महेंद्र रैकवार बालमुकुंद पाल गोकुल यादव जय हिंद यादव सहित दो दर्जन किसानों ने अवैध निर्माण बंद कराने के लिए तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर लेखपाल को भेजा तथा स्थानीय पुलिस भी साथ रही। लेकिन निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए खंड विकास अधिकारी जैतपुर प्रशांत यादव को पत्र लिखकर आवास की दूसरी किस्त जारी न करने के निर्देश दिए। तहसीलदार संजीव कुमार राय का कहना है कि सरकारी भूमि पर आवास बनाना अवैध है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें