फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली नौकरी, खिली मुस्कान

विज्ञापन
नौकरी के लिए साक्षात्कार देते युवा। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शुक्रवार को आईटीआई महोबा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अलावा आस-पास के जनपदों बांदा, हमीरपुर, कानपुर के युवा रोजगार के लिए पहुंचे। मेले में कुल 58 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किया गया। नौकरी मिलने पर बेरोजगारों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।
विज्ञापन

आईटीआई महोबा के नोडल प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 05 निजी कंपनियों ने युवाओं को उनकी कंपनी में नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार मेले में कुल 153 अभ्यर्थियों ने एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। 92 ने विभिन्न कंपनियों को साक्षात्कार दिया। कंपनियों ने 58 अभ्यर्थियों को चयनित किया। एक दिवसीय उद्यमता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सहायक निदेशक व महोबा के नोडल अवनीश कुमार ने एमएसएमई से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी राममूर्ति, उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा बोले
-आलोक कुमार का कहना है कि आईटीआई कर चुके हैं, नौकरी मिल रही है इसलिए नोएडा भी चलेगा। इससे आगे काम करने का अनुभव मिलेगा।
- धर्मवीर सिंह ने बताया कि अखबार के माध्यम से मेले की जानकारी मिली। कंपनी द्वारा चयन से उत्साहित हूं, रोजगार की आस पूरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें