फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आए किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। देवगनपुरा में बहन के घर गए किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन खेतों पर काम करने गए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर के इटायल गांव निवासी निखिल (17) एक मार्च को देवगनपुरा निवासी अपनी बहन विनीता व जीजा अरविंद के यहां आया था। गुरुवार दोपहर परिवार के सभी लोग खेतों पर काम करने चले गए। घर पर विनीता के छोटे बच्चे व निखिल था। शाम के समय निखिल ने भांजों को पैसे देकर टॉफी लाने के लिए दुकान भेज दिया और कमरे के अंदर पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद वापस लौटे बच्चों ने जब मामा को फंदे पर लटकते देखा तो परिजनों व पड़ोसियों को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के मुंह में टेप लगा था और चेहरे पर अंगोछा ढका मिला। मृतक के जीजा ने बताया कि निखिल ने उनके यहां रहकर हाईस्कूल तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वह घर चला गया था। तीन दिन पहले वह आया था। परिजन मृतक को मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें