महोबा। प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। जिसमें एक लाख पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती कराने की मांग की।
शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी मातादीन, प्रीति, दिनेश, आलोक आदि ने सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के माध्यम से भेजे ज्ञापन में बताया कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 51,112 पदों के रिक्त होने का हलफनामा लगाया था। जिसमें सरकार को जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने और रिक्त पदों को भरे जाने का आदेश दिया गया था लेकिन अभी तक भर्ती प्रकिया शुरू नहीं की गई। उन्होंने शीघ्र प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग की है।