फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया खेल रहे क्रिकेट, कमल छाप दूरबीन से नहीं दिख रहे: जूही सिंह

विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करतीं जूही सिंह। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। सपा को गुंडों की पार्टी कहने वाली बीजेपी को कमलछाप दूरबीन से माफिया दिखाई नहीं दे रहे और माफिया खुलेआम क्रिकेट खेल रहे हैं। यह बात सीएम योगी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कही। वह जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महोबा पहुंची।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में जूही सिंह ने बीजेपी को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाओं के प्रति दुराचार और अपराध का ग्राफ तेजी से बड़ा है। उन्होंने कहा कि बड़े ही शर्म की बात है कि निर्दोष खुशी दुबे जेल में है और माफिया धनंजय खुलेआम घूम रहा है और कमल छाप दूरबीन से उन्हें माफिया दिखाई नहीं दे रहे। खुद के मुकदमे वापस लेने वाले सीएम योगी दूसरों को गुंडा और माफिया बता रहे हैं। हमारी सरकार बनी तो हम किसानों को मुफ्त बिजली देंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव अनीता राकेश एवं निर्भय सिंह पटेल, सपा नेता रामजीवन दद्दा एवं पंडित भगीरथ नागायच, पूर्व मंत्री गोपाल साहू, जिला महासचिव मोहम्मद शाकिर, जिला उपाध्यक्ष रोहित महिला सभा जिलाध्यक्ष अवध किशोरी यादव समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें