फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से खाना बनवाने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकास खंड जैतपुर के जूनियर हाईस्कूल छितरवारा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा सिलिंडर की जगह लकड़ी से खाना बनवाने और गुणवत्ता विहीन मिड-डे मील बच्चों को परोसने पर बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। जांच पूरी होने तक उन्हें जूनियर हाईस्कूल अरघटमऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि विकासखंड जैतपुर के जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को घटिया मिड-डे मील परोसने को लेकर ग्रामीणों ने कुछ समय पहले जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुल्ला को सौंपी थी। जांच में पाया गया कि स्कूल में बनने वाले मध्याह्न भोजन को लकड़ी से धुएं में बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सिलिंडर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, वहीं एमडीएम की रसोई में गुणवत्ताविहीन भोजन परोसा जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनय कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें