वर्चुअल लोकार्पण के दौरान मौजूद विधायक व एसपी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस लाइन लखनऊ में पुलिस लाइन महोबा स्थित 24 कमरों के महिला हॉस्टल समेत प्रदेश के 37 अन्य जनपदों के आवासीय भवनों को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।
पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित महिला छात्रावास महिला पुलिसकर्मियों के लिए बनाया गया है। जिसमें 24 महिला पुलिसकर्मियों के रहने की पूरी व्यवस्थाएं हैं। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एसपी सुधा सिंह, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, चरखारी सीओ उमेश चंद्र, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह, कोतवाल बलराम सिंह ने वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सीएम के संबोधन को सुना।