फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला उद्योग व्यापार मंडल के बैनरतले व्यापारियों ने मंडी शुल्क के विरोध में सोमवार को मंडी समिति के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी मंडी सचिव छेदालाल धुरिया को सौंपकर मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मंडी शुल्क समाप्त नहीं किया गया तो व्यापारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री बनवारीलाल गुप्ता व जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच के नेतृत्व में व्यापारियों ने सोमवार को मंडी समिति के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच ने कहा कि मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। कई राज्यों में मंडी शुल्क नहीं है और उद्योगों में छूट है। उन्होंने प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त किए जाने, मंडी के अंदर काम करने वाले व्यापारियों को लाइसेंस जारी कर यूजर चार्ज व अन्य किसी माध्यम से आधा प्रतिशत शुल्क लगाए जाने, मंडी की दुकानों की फ्री-होल्ड रजिस्ट्री कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे सरकार पर खर्चे का भार नहीं पड़ेगा और राजस्व की प्राप्ति भी होगी। धरना प्रदर्शन में जिला प्रभारी रवि साहू, महामंत्री उमेश लाक्षाकार के अलावा जगदीश प्रसाद, विजय कुमार, राजेंद्र नगायच, राजेश शर्मा, भूपेंद्र साहू व आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें