फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पनवाड़ी पुलिस - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के महोबा रोड स्थित हरिजन बस्ती में कक्षा आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजन छत के ऊपर पहुंचे तो टिनशेड के पाइप से छात्रा फंदे पर झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरिजन बस्ती निवासी शहीद मंसूरी की पुत्री करिश्मा (14) कक्षा आठवीं की छात्रा है। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी छात्रा ने छत पर लगे टिनशेड के पाइप से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किसी कार्य से छत पर गए परिजनों ने जब छात्रा को फांसी पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह व थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों से जानकारी ली।
मृतका के पिता ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ और न ही किसी ने बेटी को डांटा-डपटा। थानाध्यक्ष दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि पूछताछ में परिजन घटना का कोई कारण नहीं बता सके। आत्महत्या की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें