चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के चौका गांव में चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर 17 हजार की नगदी समेत एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। आहट पाकर गृहस्वामी के जागने और शोर मचाने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
चौका गांव निवासी रामेश्वर कुशवाहा खेती-किसानी का काम करता है। बुुधवार की रात वह खाना खाने के बाद परिवार समेत मकान के एक कमरे में सो गया। तभी रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर प्रवेश हुए। जिस कमरे में ताला लगा था। चोरों ने ताला तोड़कर अटैची और बक्सों में रखी 17 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। आहट पाकर रात करीब दो बजे गृहस्वामी की नींद खुली तो उसने चोरों को ललकारा और काफी दूर तक पीछा किया लेकिन तब तक चोर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सौरा नीरज कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किए जाने का भरोसा दिया।