फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के ऐतिहासिक स्थलों की बन रही डाक्यूमेंट्री

विज्ञापन
शिवतांडव मंदिर पर वीडियो शूट करती टीम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड के सातों जिलों के ऐतिहासिक स्थलों को लेकर डॉक्यूमेंट्री बन रही है। जिसको लेकर दिल्ली से आई पांच सदस्यीय टीम महोबा पहुंची। टीम ने जिले भर के महत्वपूर्ण ऐतिहासिकों स्थलों का निरीक्षण कर वीडियो शूट किया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने उन्हें सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन के स्थलों को विकसित किया जा रहा है। जिसको लेकर महोबा में चरखारी में स्थलों को संवारने का काम चल रहा है। गुरुवार को दिल्ली से आई पांच सदस्यीय टीम नरोत्तम की अगुवाई में जनपद पहुंची। टीम ने ऐतिहासिक गोरखगिरि, मदन सागर, कीरत सागर, शिव तांडव मंदिर, गौरहारी में गौरा पत्थर की मूर्तिकला, चरखारी के ऐतिहासिक मंदिरों व तालाबों का भ्रमण कर वीडियो शूट किया।
डीएफओ संजय कुमार मल्ल ने बताया कि दिल्ली से आई टीम ने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया है। बुंदेलखंड के सातों जिलों के ऐतिहासिक स्थलों को लेकर डॉक्यूमेंट्री बन रही है। टीम को सहयोग प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें